{"_id":"5d17a2fe8ebc3e3caf782bdc","slug":"15618301218-pilibhit-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर के हत्या आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर के हत्या आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। आंगनबाड़ी वर्कर जयवंती की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को न्यूरिया पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में पति ने अपने जुर्म को कबूल करते हुए पूरी घटना को बयां किया। कहा कि घटना की रात पहले उसने जयवंती से यौन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन वह इनकार करती रही। इसी में दोनों के बीच झगड़ा हो गया और वह उसको खेत पर ले गया। वहीं पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को चालान कर जेल भेज दिया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी 40 वर्षीय आंगनबाड़ी जयवंती देवी पुत्री गेंदनलाल की शादी साल 2000 में चौड़ाखेड़ा गांव निवासी मूलचंद से हुई थी। पति से अनबन के बाद वह 12 साल से अपने मायके में रह रही थी। 12 दिन पहले उसका पति भी आकर उसके मायके में रहने लगा था। बृहस्पतिवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह एक किमी दूर गन्ने के खेत के पास चकरोड पर शव पड़ा मिलने पर पिता ने दामाद मूलचंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप लगाया था। न्यूरिया इंस्पेक्टर बिरजाराम ने टीम के साथ दबिशें दी और शनिवार सुबह पंडरी गांव के पास से आरोपी को धर दबोचा। उससे पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने खुलकर हत्याकांड को बयां किया। इंस्पेक्टर न्यूरिया ने बताया कि आरोपी पति मूलचंद को पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया है।
अवैध संबंध का था शक
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसको शक था कि पत्नी का अपने बहनोई से संबंध थे। इसको लेकर वह उसको पसंद नहीं करती थी। इसी बात को लेकर उसके मन में जयवंती और उसके बहनोई के लिए काफी नफरत भरी हुई थी। वह हत्या करने के मकसद से यहां पर रहने के लिए नहीं आया था। घटना की रात उसने पहले जयवंती से संबंध बनाना चाहे, लेकिन जयवंती ने इनकार कर दिया। इस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह झगड़ा करते हुए पत्नी को खेत तक ले आया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहले शिवपुरिया गांव में कुछ देर रुका रहा। वहां से वापस न्यूरिया कस्बे में आ गया। यहां पर पुलिस जब शव लेकर निकल रही थी, तो वह एक बैंक के पास खड़े होकर देखता रहा। रात भर इधर-इधर पैदल ही घूमता रहा। यह भी कहा कि अगर बहनोई भी मिल जाता, तो उसकी भी हत्या कर देता।