फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध संबंध के शक में आंगनबाड़ी वर्कर को पति ने गला दबाकर मार डाला

अवैध संबंध के शक में आंगनबाड़ी वर्कर को पति ने गला दबाकर मार डाला

Sat, 29 Jun 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में आंगनबाड़ी वर्कर को पति ने गला दबाकर मार डाला
पीलीभीत। बहनोई से अवैध संबंध होने के महज शक में पति ने आंगनबाड़ी वर्कर की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव मकान से एक किमी. दूरी पर खेत से सटी चकरोड पर मिला। सूचना मिलने पर एसपी, सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के भाई और महिला के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी 40 वर्षीय आंगनबाड़ी वर्कर जयवंती देवी पुत्री गेंदनलाल की शादी साल 2000 में चौड़ाखेड़ा गांव निवासी मूलचंद से हुई थी। कुछ साल बाद ही दंपती के बीच अनबन होने लगी। तंग आकर जयवंती अपने मायके आकर रहने लगी। पति मूलचंद जयवंती और उसके बहनोई के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर शक करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। मूलचंद शराब के नशे में आए दिन उससे मारपीट करता था। दस दिन पहले ही मूलचंद जयवंती के घर आकर रहने लगा। बृहस्पतिवार रात खाना खाकर सभी सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जयवंती और मूलचंद के घर में न मिलने पर उनकी तलाश की गई। इस बीच ग्रामीणों ने रामऔतार के गन्ने के खेत के पास चकरोड पर जयवंती का शव पड़ा होने की जानकारी दी। शव पर गले में निशान और सूजन थी। जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की बात काफी हद तक साफ हो गई। परिवार वालों ने अवैध संबंध के शक में पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बिरजाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की गई। पिता से मिली तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। फील्ड यूनिट टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पति की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी है। उसके न मिलने पर पुलिस आरोपी के भाई और महिला के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


अबकी बार आया हूं तो कुछ बड़ा करके जाऊंगा...
पीलीभीत। मूलचंद ने पत्नि को मौत के घाट उतारने का मन शायद उसके घर आने से पहले ही बना लिया था। गुरुवार को हुए झगड़े में मूलचंद ने यह बात खुलकर कही थी कि अबकी बार आया हूं तो कुछ बड़ा करके ही जाऊंगा। उसने वैसे ही किया और जयवंती को मौत की नींद सुला दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पिता गेंदनलाल ने बेटी की हत्या ही नहीं, शादी बाद से ही उसकी परेशानी को बयां की। उनकी बातों से स्पष्ट हो गया कि मूलचंद हत्या की प्लानिंग से ही घर में रहने आया था और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी की शादी धूमधाम से हुई थी। मूलचंद शराब पीने का आदी था। उसने ससुराल में जयवंती का रहने दुश्वार कर दिया। दस बीघा जमीन भी शराब के लिए बेच दी। इसके बाद करीब 12 साल से जयवंती माता-पिता के पास आकर रहने लगी थी। पति उस पर शक करता रहता था। नशा करने के बाद इसी बात पर झगड़े होते थे। करीब 12 दिन पहले जब अचानक मूलचंद घर आकर जबरन रहने लगा तो परिवार के लोगों ने उसको जाने को कई बार कहा, लेकिन वह नहीं गया। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे खेत पर काम करते वक्त भी मूलचंद के शराब पीकर आने पर जब जयवंती ने ऐतराज किया तो उसने झगड़ा किया। जयवंती ने उसको वापस जाने को कहा तो उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अबकी बार वह कुछ बड़ा करके ही जाएगा। रात को जयवंती और मूलचंद बराबर में चारपाई डालकर सोए थे। बाकी सदस्य घर के भीतर थे। साढ़े आठ बजे उनको सोते हुए परिवार के लोगों ने देखा भी था।

सर्विलांस की मदद से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
परिजनों की ओर से जयवंती और पति के बीच चल रहे विवाद के पीछे सबसे बड़ी वजह अवैध संबंध का शक बताया है। यह कितना सही है और कितना गलत। इसकी पुष्टि करने के लिए पुलिस ने जयवंती के मोबाइल को कब्जे में लिया है। सर्विलांस टीम की मदद से उसको खंगालने का काम किया जा रहा है। मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बच्ची बोली- साहब, फूफा शक करने के बाद बुआ से करते थे झगड़ा
जयवंती के कोई बच्चा नहीं था। उसके एक भाई की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही भाई की सात वर्षीय बेटी वर्षा का भरण पोषण जयवंती करती थी। उसने उसको गोद ले लिया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी पीड़िता के घर पहुंचे। यहां मासूम वर्षा ने पूछने पर उनको बताया कि फूफा आए दिन बुआ को शक करने के बाद झगड़ा करते रहते थे। बच्ची से मिली इस जानकारी कें बाद पुलिस को भी परिवार के आरोप काफी हद तक सही प्रतीत हुए।


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जानकारी की गई है। अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गला दबाकर हत्या की गई है। पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की धरपकड़ को दबिश जारी है। उसकी गिरफ्तारी कर जल्द खुलासा किया जाएगा। टीमें छानबीन कर रही हैं। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed