{"_id":"5d13763f8ebc3e3ccd74f958","slug":"156155652514-pilibhit-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
पूरनपुर। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसके आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। विरोध पर किशोरी को उठवा लेने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दो को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। नगर की एक किशोरी को 18 मई को अगवा कर लिया गया था। किशोरी को गुरुग्राम में रखा गया। किसी तरह से घर लौटी किशोरी ने आप बीती बताई। तब लोकलाज के डर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। किशोरी का बैग आरोपी के पास रह गया। बैग में जेवरात और किशोरी के अभिलेख थे। बैग मांगने पर किशोरी का दुबारा अपहरण कर लेने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद किशोरी के आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए गए। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव पिपरिया जयभद्र निवासी हर्षित पांडेय, उसके पिता श्रीराम आसरे उर्फ राम शर्मा, राम शर्मा की पुत्री पूजा पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी हर्षित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।