{"_id":"5d13754c8ebc3e3cb94f7bbf","slug":"156155628116-pilibhit-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के तीन वर्षीय बेटे की तलाब में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य के तीन वर्षीय बेटे की तलाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
परेवा वैश्य (पीलीभीत)। घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम की मकान के पीछे बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर जब परिजन ने उसकी तलाश की तो शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी सुरेश सागर क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनके तीन बच्चे छह वर्षीय मनीषा, चार वर्षीय मीनाक्षी और तीन वर्षीय धनेंद्र हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर पर सभी सदस्य काम कर रहे थे। इस बीच मासूम धनेंद्र गांव के बच्चों संग खेलने के लिए घर के बाहर चला गया। खेलते-खेलते बच्चे मकान के पीछे बने तालाब के पास पहुंच गए। पैर फिसलने पर वह तालाब में गिर गया। काफी देर बाद भी मासूम के घर न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। उसकी तलाश शुरू की। करीब आधा घंटे तक तलाशने के बाद उसका शव तालाब में मिला। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को बाहर निकाला गया और परिजन घर आ गए। मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।