फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्वत के आरोप में घिरे प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी

रिश्वत के आरोप में घिरे प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी

Sat, 22 Jun 2019 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत के आरोप में घिरे प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी
पीलीभीत। निलंबित सफाई कर्मचारी और विकास विभाग के एक लिपिक से रिश्वत मांगने के आरोप में घिरे प्रशासनिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की जांच कर रहे एडीएम ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। नोटिस जारी कर प्रशासनिक अधिकारी से 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। दोनों शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मी कृष्ण कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि निलंबन अवधि के दौरान प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार ने विभागीय कार्यवाही निस्तारित कराने के ऐवज में उससे 25 हजार रुपये वसूल लिए। काम नहीं होने पर रुपये वापसी की नौबत आई तो टालमटोल शुरू कर दी गई। सफाई कर्मी का मानसिक उत्पीड़न किये जाने लगा। इसी तरह शहर के फैजुल्ला खां निवासी शीतल सैनी ने तत्कालीन डीएम से शिकायत की थी। जिसमें विकास विभाग मेें कनिष्ठ लिपिक पद पर तैनात पति संजय कुमार सैनी की बीमारी का हवाला देते हुए लंबित चल रही वेतन वृद्धि और एसपी का लाभ स्वीकृत कराने के ऐवज में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा पचास हजार बतौर सुविधा शुल्क लिए जाने की बात कही। महिला के मुताबिक निर्धारित समय में काम नहीं होने पर जब रकम वापस मांगी गई तो प्रशासनिक अधिकारी आज कल की बात कहकर टाल मटोल करते रहे। मामले की शिकायत वरिष्ठ अफसरों से करने पर संजय सैनी को नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी गई। दोनों प्रकरणों की जांच डीएम ने एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप को दी। एडीएम ने बताया कि दोनों प्रकरण गंभीर है। प्रशासनिक अधिकारी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इधर, सफाई कर्मी और कनिष्ठ सहायक के भी इस मामले में एक सप्ताह के भीतर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed