{"_id":"5d0bce578ebc3e667f4c5027","slug":"156105479218-pilibhit-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तमंचे से फायर, तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक पर तमंचे से फायर, तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया गया। गोली उसकी जांघ को छूते हुए निकल गई। तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौगवां पकड़िया गांव निवासी गुफरान पुत्र अल्ताफ ने सुनगढ़ी बुधवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली के पास के रहने वाले फरदीन से उसका पुराना विवाद है। वह सिगरेट लेने के लिए गए थे। आरोप है कि इस बीच फरदीन अपने दो साथी शाहरूख और आमिर के साथ स्कूटी पर सवार होकर आए और जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। पहला फायर मिस हो गया और दूसरे में गोली पीड़ित की जांघ को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर घर भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।