{"_id":"5d0bce4d8ebc3e1ebd7ec789","slug":"156105478315-pilibhit-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कटकवारा के खेत में मिले गोवंश के अवशेष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब कटकवारा के खेत में मिले गोवंश के अवशेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव निवासी नन्हेलाल का आम का बाग है। वह उसी में झोपड़ी डालकर रहते हैं। झोपड़ी के पास तीन गोवंशीय पशु बंधे रहते हैं। बुधवार को वह काम से बरेली गए थे। इस वजह से बाग में कोई नहीं था। इस बीच वहां पर बंधे दो गोवंशीय पशुओं को तस्कर चोरी कर ले गए और गांव के प्राइमरी विद्यालय के पीछे खेत में हत्या कर दी। इसके बाद गोमांस की तस्करी के लिए ले गए। बृहस्पतिवार सुबह खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीण और हिंदू महासभा से जुड़े कई कार्यकर्ता जमा हो गए। लगातार हो रही क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सीओ प्रवीण मलिक, एसओ आलोक मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। तस्करों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए भीड़ को शांत कराया गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक से अवशेष का परीक्षण कराया, जिसके बाद उनको दफन कर दिया गया। ग्रामीण नन्हेलाल की ओर से मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गोवंश के अवशेष मिलने का पता लगते ही सीओ बीसलपुर को मौके पर भेज जानकारी कराई गई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। गोकशी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने का पता लगते ही सीओ बीसलपुर को मौके पर भेज जानकारी कराई गई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। गोकशी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन