फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धोखाधड़ी, जानलेवा हमले में फंसे बीसलपुर पालिकाध्यक्ष, एफआईआर

धोखाधड़ी, जानलेवा हमले में फंसे बीसलपुर पालिकाध्यक्ष, एफआईआर

Sun, 16 Jun 2019 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी, जानलेवा हमले में फंसे बीसलपुर पालिकाध्यक्ष, एफआईआर
बीसलपुर। एएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बीसलपुर पालिकाध्यक्ष धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जानलेवा हमले के गंभीर मामले में फंस गये हैं। एएसपी के आदेश पर कोतवाली में पालिकाध्यक्ष और उनके दो आरोपी बेटों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है। मोहल्ला ग्यासपुर के नबी हसन ने तहरीर में बताया कि बीसलपुर पालिकाध्यक्ष नूर अहमद अंसारी और उनके पुत्रों नबीहसन, शहनवाज उर्फ निक्की ने पालिका परिषद द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कालेज में लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 12 फरवरी 2018 को अपने घर बुलाकर उससे चार लाख रुपये लिये थे। चेयरमैन ने कुछ दिन तक कॉलेज में तैनाती होने की बात कहकर उससे काम भी कराया। बाद में कंप्यूटर कक्ष में तैनात कर दिया। वहां से भी कुछ दिन तक काम कराने के बाद हटा दिया। काफी दिन तक काम करने के बाद भी जब वेतन नहीं मिला तो ंजालसाजी की जानकारी हुई। नौकरी लगवाने के नाम पर दिए गए चार लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने 2 जनवरी 2019 को उसे चार लाख रुपये का चेक दे भी दिया। लेकिन बैंक में चेक पर जारीकर्ता के हस्ताक्षरों का मिलान नहीं होने पर भुगतान नहीं हो पाया। इस पर जब आरोपियों के घर जाकर रुपये लौटाने को कहा तो तीनों बाप बेटों ने एकराय होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। 10 जनवरी को आरोपी पीड़ित के घर आए और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। एसएसआई ने बताया कि एएसपी के निर्देश पर रविवार को पालिकाध्यक्ष नूर अहमद और उनके दो बेटों नबी हसन, शहनवाज उर्फ निक्की के विरु द्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव में लिखाई गई है एफआईआर
मेरे और मेरे दो बेटों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में झूठे आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर राजनैतिक दवाब में दर्ज कराई गई है। जिस मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है, इससे जुड़ा एक मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। उस केस की 17 जून को पेशी है। सवाल ये है कि कोर्ट में विचाराधीन मामले में नई एफआईआर लिखाने का क्या औचित्य है। यह मेरी छवि बिगाड़ने की ओछी चाल है। - नूर अहमद अँसारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed