फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA Nandkishor Gurjar threatened on social media; complaint lodged

Ghaziabad News: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर धमकी, शिकायत दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Loni MLA Nandkishor Gurjar threatened on social media; complaint lodged
लोनी। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर टांग तोड़कर चूरा करने और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। उनके समर्थक परमहंस विहार निवासी ललित ने लोनी बार्डर थाने में हाजी सलमान नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक रील/वीडियो में लोनी विधायक के खिलाफ कथित तौर पर टांग तोड़ने, टांगों का चूरा करने और अकेले मिलने पर गंभीर नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियां दी गई हैं। वीडियो में हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य साम्प्रदायिक मुद्दों को लेकर भड़काऊ भाषा का भी प्रयोग किया गया। इससे लोनी क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। शिकायत में विदेशी नंबरों से विधायक को मिली कथित धमकियों से भी आरोपी के संबंध होने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed