फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शादी का झांसा देकर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 16 Jun 2019 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा से तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसकी जानकारी लगने पर जब किशोरी की मां ने आरोपी के परिजनों से बातचीत की, तो उसकी घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। घटना की तहरीर मिलने के बाद न्यूरिया पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय जांच के नाम पर टाल दिया। निराश होकर महिला ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। न्यूरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी एक युवक ने तीन साल पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी की मां ने जब युवक के घर जाकर उसके परिजनों से बातचीत की, तो उन्होंने युवक की गलती मानने के बजाय झगड़ा फसाद शुरू कर दिया। इन लोगों ने तीन जून को किशोरी के घर में घुसकर उसकी मां की पिटाई कर दी। इसकी उसी दिन न्यूरिया पुलिस से शिकायत की गई। आरोप है कि कई दिन तक पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल करती रही। न तो किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, न ही अब तक कोई कानूनी कार्रवाई की है। न्यूरिया पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए महिला ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed