फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चांदी के 20 सिक्कों समेत लाखों का सामान चोरी

चांदी के 20 सिक्कों समेत लाखों का सामान चोरी

Tue, 11 Jun 2019 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
चांदी के 20 सिक्कों समेत लाखों का सामान चोरी
बीसलपुर (पीलीभीत)। पतरसिया गांव में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाने पर लेकर लाखों का सामान समेट लिया। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी अरविंद गंगवार खेती करते है। सोमवार को उनके बेटे गुड्डू का मुंडन संस्कार था। इसको लेकर दावत रखी गई थी, जिसमें काफी लोग आए थे। रात 12 बजे तक दावत में खानपान और गाना-बजाना चलता रहा। मेहमानों के चले जाने के बाद परिवार के सदस्य थककर बरामदे में सो गए। देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस आए। इसके बाद कमरे में लगा ताला तोड़कर भीतर घुसे और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 25 हजार रुपये, जेवरात, चांदी के 20 सिक्के समेत सात लाख का सामान समेट ले गए। कमरे में लाइसेंसी बंदूक रखी हुई थी, उसको चोरों ने छुआ तक नहीं।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर रहने वाले वासुदेव के मकान में भी वारदात की। यहां भी परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। चोर मकान के पिछले हिस्से में लगी खिड़की की ग्रिल उखाड़कर भीतर घुसे। इसके बाद 30 हजार रुपये समेत पचास हजार का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह जागने पर दोनों पीड़ितों के घटना का पता लगा, तो शोर मच गया। काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यूपी 100 और कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। मौका मुआयना की घटना की जानकारी की। जिसके बाद जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट आई। प्रभारी निरीक्षके जेपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed