{"_id":"5cf9624fbdec22071212e892","slug":"155984749715-pilibhit-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला स्पेशल ट्रेन में महिला के कुंडल नोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेला स्पेशल ट्रेन में महिला के कुंडल नोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मेला स्पेशल ट्रेन के आरक्षित कोच में लुटेरे ने गेट के निकट सीट पर बैठी एक महिला के कानों से कुंडल लिए। घटना पीलीभीत-टनकपुर रूट पर खटीमा रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुई। जिससे महिला के दोनों कान फट गए।
मां पूर्णागिरी मेले को लेकर इन दिनों टनकपुर रूट पर संचालित ट्रेनों में काफी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मेला स्पेशल ट्रेन के आरक्षित कोच में बैठे न्यूरिया निवासी ब्रह्मा स्वरूप अपनी पत्नी माया देवी व साले यशवंत कुमार के साथ पूर्णागिरी मेले से वापस लौट रहे थे। गेट के निकट बैठी महिला अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। अन्य परिवार के लोग सो रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे खटीमा रेलवे स्टेशन से जैसे ही मेला स्पेशल ट्रेन आगे बढ़ी अचानक ट्रेन में चढ़े एक लुटेरे ने माया देवी के दोनों कानों के कुंडल नोच लिए। महिला के चीखने पर पति समेत अन्य लोग उठे और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन से कूदकर भाग गया। कुंडल नोचने से महिला के कान फट गए। घटना के बाद कोच में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष के फोन से आरपीएफ के हैल्प लाइन नंबर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित पक्ष की माने तो ट्रेन के पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर घटना की शिकायत जीआरपी पुलिस से भी की गई थी। थानाध्यक्ष जीआरपी अनंतराम राव ने बताया कि ऐसी कोई घटना हमारे सर्किल क्षेत्र में नहीं हुई है। न ही कोई इस प्रकार की कोई लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।