{"_id":"5cf6b70fbdec22070d45b173","slug":"15596725868-pilibhit-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने गेट पर चेयरमैन के बेटे और सभासद में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। कस्बे के मोहल्ला काजीटोला के सभासद और वार्ड नंबर दो के सभासद के भाई के बीच हुए विवाद की थाने में सिफारिश करने पहुंचे चेयरमैन के बेटे और वार्ड एक के सभासद के बीच थाने गेट पर ही जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मारपीट होने के बाद थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। विवाद बड़ा रूप न लें इसलिए पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। तहरीर न मिलने से पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। विवाद कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला काजीटोला से शुरू हुआ। दरअसल मंगलवार दोपहर को मोहल्ले के सभासद अजीम बेग का किसी बात पर वार्ड नंबर दो के सभासद असलम यार खां के भाई अमजद से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जहानाबाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने आ गई। यहां कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग जमा होने लगे। अजीम बेग की तरफ से वार्ड नंबर एक के सभासद अफरोज बेग पहुंचे तो अमजद पक्ष से चेयरमैन पुत्र शिवा गुप्ता आ गया । यहां एक दिन पहले हुए नाला निर्माण कार्य को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों थाने गेट पर ही मारपीट करने लगे। दोनों ने एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाए। अफरोज बेग की तरफ से उनका भाई आमिर भी आ गया। थाना गेट पर झगड़े का पता लगते ही पुलिस ने सख्ती दिखाई। शिवा गुप्ता, आमिर और अफरोज तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद भीड़ को सख्ती कर खदेड़ दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना गेट पर पुलिस बल को तैनात रखा गया। सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने आसपास के इलाके में पैदल भ्रमण कर हालात का भी जायजा लिया। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए पांचों लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।