{"_id":"5cf1637ebdec22077103696f","slug":"15593235645-pilibhit-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुए हादसे, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे पर हुए हादसे, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का सबब बनी। असम हाईवे पर जराकोठी मोड़ के पास रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। वहीं टनकपुर हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक घायल हुआ, जबकि पीछे बैठे किसान की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसा एक: बस से कुचला प्राइवेट शिक्षक, मौत
जराकोठी। गजरौला थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार पुत्र मोहनलाल एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। बीएससी करने के बाद वह बीएड की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बीएड में एडमीशन को लेकर जानकारी करने के लिए वह बरेली के एक कॉलेज गए थे। बाइक पर उनके साथ गांव लालपुर निवासी वीरेंद्र कुमार भी थे। देर शाम दोनों बरेली से वापस आए। बाइक विजय कुमार चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। लालपुर गांव में वीरेंद्र को छोड़ने के बाद विजय घर के लिए रवाना हुए। लालपुर से असम हाईवे पर पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक बस के पहिए में फंस गई। जिसके बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों की मदद से बाइक सवार को बस के नीचे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां रात को इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद से पत्नी रिंकी देवी और मां नन्हीदेवी बदहवास रही। रिश्तेदार उनको ढांढस बंधाते रहे। इंस्पेक्टर गजरौला बिरजाराम ने बताया कि शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसा दो: ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, साथी घायल
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के भिलई गांव निवासी 45 वर्षीय भीमसेन पुत्र छिम्मीलाल खेती करते थे। शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदार नंदकिशोर के साथ एक काम के सिलसिले में कचहरी आए थे। इसके अलावा दो अन्य बाइकों पर चार रिश्तेदार भी आए थे। कचहरी में काम न होने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस घर के लिए निकले। एक ढाबे पर खाना खाने के बाद साथ आए चारों रिश्तेदार बाइक से आगे निकल गए। भीमसेन और नंद किशोर बाद में रवाना हुए। बाइक नंद किशोर चला रहे थे। टनकपुर हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहे के पास पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीछे बैठे भीमसेन सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये से भीमसेन का सिर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंद किशोर घायल हुए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को असम चौकी पर खड़ा कराया गया है।