फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, नाली में पड़ा मिला शव

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, नाली में पड़ा मिला शव

Sat, 25 May 2019 09:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, नाली में पड़ा मिला शव
पीलीभीत। घर से मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव दूसरे दिन मंडी समिति के बाहर एक नाली में पड़ा मिला। खबर मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। परिजनों ने शराब अधिक पीने की बात कहते हुुए नशे में गिरने के बाद मौत होने का अंदेशा जताया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी 20 वर्षीय रोशनलाल पुत्र मेवाराम मंडी समिति में एक आढ़ती के यहां मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद रोशनलाल मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से चले गए। रात भर वह वापस नहीं आए। इस पर परिवार वाले मजदूरी पर मंडी में होना समझकर सो गए। दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब छह बजे मंडी समिति में चहलकदमी बढ़ी। इस पर लोगों ने नाली में युवक का शव पड़ा देखा। इसका शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी पहुंच गए। जिसके बाद शव की शिनाख्त रोशनलाल के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम को भी बुला लिया गया। परिजनों से बातचीत की गई। इसमें पिता मेवाराम ने रोशनलाल के अधिक शराब पीने की बात बताई। नशे की हालत में नाली में गिरने के बाद मौत का अंदेशा जताया। कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर या फिर आरोप नहीं लगाए गए हैं। इधर, मजदूर की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का अविवाहित था। उसके दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed