{"_id":"5ce82bf2bdec220774414915","slug":"15587195241870-pilibhit-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से 70 हजार के कपड़े चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से 70 हजार के कपड़े चोरी
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। मेन मार्केट में स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से चोर गुरुवार रात रोशनदान का जाल काटकर करीब 70 हजार के कपड़े चोरी कर ले गए। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी मेन मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार रात किसी समय चोरों ने दुकान के रोशनदान का जाल काटकर 2100 की नगदी और करीब 70 हजार के कपड़े चोरी कर लिए। चोर अपने पुराने कपड़े उतारकर दुकान में डाल गए और नए कपड़े पहन गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। शैलेंद्र ने सीओ प्रवीण मलिक को मामले की तहरीर दी। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जेपी सिंह ने कस्बा इंचार्ज सत्येंद्र कुमार के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।