फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झोलाछाप के खिलाफ नहीं शुरू हो सकी जांच

झोलाछाप के खिलाफ नहीं शुरू हो सकी जांच

Sat, 25 May 2019 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के खिलाफ नहीं शुरू हो सकी जांच
पूरनपुर। झोलाछाप के इलाज से बच्ची की मौत के मामले में कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साध गया है। आलम यह है कि अभी तक जांच भी नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

गांव शिवनगर निवासी वीरसहाय की पांच वर्षीय पुत्री शिवा अपनी मां रामश्री के साथ 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति में अपनी ननिहाल आई थी। 18 मई को शिवा की तबीयत बिगड़ने पर उसे गांव के एक झोलाछाप के पास ले जाया गया। इलाज के दौरान शिवा की 20 मई को मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित करते ही कार्रवाई ठप पड़ गई। उधर, मामला मासूम की मौत से जुड़ा होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. छत्रपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में उनको कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल जानकारी लगने पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई अन्य झोलाछाप भी सक्रिय
तहसील पूरनपुर क्षेत्र में झोलाछाप की भरमार है। नगर के मोहल्ला रजागंज, चौक, बमनपुरी, गनेशगंज, साहूकारा लाइनपार के अलावा गांव भगवंतापुर, घुंघचाई, कसगंजा, घाटमपुर, कुर्रैया, सेहरामऊ, जोगराजपुर, शेरपुरकलां समेत कई इलाकों में झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बाकायदा क्लीनिक बना रखे हैं। उन पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed