फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress burnt the government's effigy at Chaura Bazaar.

Panipat News: कांग्रेस ने चौड़ा बाजार में फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the government's effigy at Chaura Bazaar.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। कांग्रेस कमेटी शहर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और ई-20 पेट्रोल से हो रहे नुकसान के खिलाफ शुक्रवार को जन आक्रोश प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन लाल बत्ती चौक से शुरू होकर कचहरी बाजार होते हुए चौड़ा बाजार तक निकाला। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह बुल्ले शाह का विशेष मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से खराब हुए एक स्कूटर को रेहड़ी पर लादकर जुलूस में साथ लेकर चले। कांग्रेस नेता वरिंदर शाह बुल्ले शाह और बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण वाहनों के इंजन तेजी से खराब हो रहे हैं और माइलेज में 15 से 20 फीसदी की कमी आई है। वहीं आसमान छूती महंगाई को दर्शाने के लिए चीनी की छोटी-छोटी बोरियां बनाकर प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने चौड़ा बाजार पहुंचकर सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर अजय खुराना, सतीश गल्होत्रा, राजकुमार पाहवा, महेश दावर, कुलदीप पूनिया, सौरव अरोड़ा, सुप्रिया रत्तन, बलविंदर माटा, अनुभव मित्तल, पंकज प्रजापत और सोनू कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed