{"_id":"6a9b301963af628f470bfc66","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103219-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
गांव भूतपुरा में 20 वर्षीय शालू पत्नी रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
शालू की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में आ गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे एक मासूम बच्चे को छोड़ गई है।
मृतका के पिता नेत्रपाल निवासी रहना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति रोहित, सास निर्मला, ससुर सत्य प्रकाश, देवर शिवम और ननद शारदा दहेज की खातिर परेशान करते थे। शालू ने मायके पहुंचकर परिजनों को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
पिता के अनुसार उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शालू की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे पर लटका दिया। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना उन्हें भी नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।