फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बैंडबाजा, बरात तैयार पुलिस को देखते ही दूल्हा फरार

बैंडबाजा, बरात तैयार पुलिस को देखते ही दूल्हा फरार

Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बैंडबाजा, बरात तैयार पुलिस को देखते ही दूल्हा फरार
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी की परिजन दूसरी युवती से शादी कराने लगे। इसको लेकर सारी तैयारियां कर ली गई और बरात बरेली के लिए रवाना होने ही वाली थी कि पीड़िता से मिली शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ दबिश दे डाली। जिससे हड़कंप मच गया। आरोपी तो मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसके भाई और बहनोई को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद बरात भी नहीं जा सकी। पुलिस आरोपी की लोकेशन पता लगाने में जुटी है। वहीं पुलिस की कार्रवाई नगर में खासा चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से मिली तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी फिरोज, उसके भाई यासीन, शकील के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। युवती का आरोप था कि आरोपी फिरोज का उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में अब आरोपी शादी से मुकर गया। उसके परिजनों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी गाली गलौज कर धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। आरोपी की दूसरी जगह शादी तय कर दी गई। बरात फतेहगंज पश्चिमी बरेली के एक बरातघर में बुधवार को जानी थी। सुबह से ही आरोपी फिरोज के घर बरातियों की भीड़ लग गई। बरात निकलने ही वाली थी कि पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। युवती से जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ आरोपी की धरपकड़ को उसके घर दबिश दी। आरोपी फिरोज तो मौके से निकल गया, लेकिन उसके भाई और बहनोई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों को लेकर पुलिस कोतवाली आ गई। इधर, बरात की तैयारियां धरी की धरी रह गई। पुलिस ने अन्य लोगों से भी बातचीत कर आरोपी के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। एएसपी रोहित मिश्र भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि एक दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फिरोज की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed