फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवादित पोस्ट मामला: ट्विटर कंपनी से जानकारी जुटाएगी पुलिस

विवादित पोस्ट मामला: ट्विटर कंपनी से जानकारी जुटाएगी पुलिस

Fri, 01 Mar 2019 12:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
विवादित पोस्ट मामला: ट्विटर कंपनी से जानकारी जुटाएगी पुलिस
बीसलपुर। देश विरोधी पोस्ट ट्विटर पर पोस्ट करने के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। अभी तक हुई जांच में पुलिस उसी के मोबाइल और आईडी से पोस्ट होना मान रही है। वहीं उसके खिलाफ एक अन्य छेड़खानी का मामला भी पेंडिंग है। आरोपी पर अग्रिम कार्रवाई के लिए अब कोतवाली पुलिस आला अधिकारियों से संपर्क साध रही है। वहीं विवादित पोस्ट को लेकर पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए ट्विटर कंपनी के अधिकारियों को साइबर सेल की ओर से रिपोर्ट भेजकर विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब सात बजे गुलाम नवी आजाद नामक एक व्यक्ति की ट्विटर आईडी से देश विरोधी टिप्पणी पोस्ट की गई थी। इसकी जानकारी लगने के बाद हिंदू युवा वाहिनी समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सोशल साइट्स पर भी ये पोस्ट वायरल होने लगी थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लकड़ी व्यापारी गुलाम नवी आजाद को हिरासत में ले लिया गया था। एसपी ने उसको जेल भेजने से पहले जांच पड़ताल के लिए साइबर सेल को बीसलपुर भेजा था। जिसके बाद ये सामने आया कि पोस्ट गुलाम नवी की आईडी से ही की गई है, लेकिन मोबाइल कौन सा इस्तेमाल किया गया। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। इसका जवाब तलाशने के लिए अब ट्विटर कंपनी को साइबर सेल की ओर से एक रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसमें यह जवाब मांगा गया है कि आखिर पोस्ट किस मोबाइल या फिर लैपटाप से की गई है। इधर, हिरासत में लिए गए गुलाम नवी को एक अन्य मुकदमे में फरार होने का भी मामला सामने आया है। करीब चार माह पूर्व एक महिला की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें भी गुलाम नवी नामजद आरोपी है। इसमें भी अब पुलिस उसका चालान करने पर मंथन किया जा रहा है। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ट्विटर के मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसका जवाब आने में कुछ समय लगेगा, लेकिन सभी बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हिरासत में लिए गए गुलाम नबी पर एक छेड़खानी की भी रिपोर्ट है। इसमें उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed