फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली-बोलेरो भिड़े, चालक की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली-बोलेरो भिड़े, चालक की मौत

Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली-बोलेरो भिड़े, चालक की मौत
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर कचहरी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सम्सवाद (आगरा) क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी 27 वर्षीय मनोज पुत्र महाराज सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक दूध कंपनी में चालक थे। काफी समय से वह परिवार संग रुद्रपुर में ही रह रहे थे। बुधवार सुबह वह दूध की गाड़ी (बोलेरो) लेकर रुद्रपुर से पीलीभीत आ रहे थे। टनकपुर हाईवे पर कचहरी के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में मनोज गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर लेकर उसका चालक भाग गया। राहगीरों से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे मनोज को बमुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोई कागजात पास में न मिलने पर पुलिस को शिनाख्त में काफी दिक्कत हुई। बाद में मोबाइल में मिले नंबर के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। फिर जाकर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी का नाम गुड़िया है। उसके दो माह की बेटी है। बताया, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed