{"_id":"5c126cd042c7925d416201b3","slug":"151544711376-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेट में बिकती मिली शराब, सेल्समैन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवर रेट में बिकती मिली शराब, सेल्समैन गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब को ओवररेट पर बिक्री करना सेल्समैन को महंगा पड़ गया। डीएम से हुई शिकायत के बाद एसडीएम ने अपने अर्दली को भेज हकीकत परखी, तो ओवररेटिंग के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद सेल्समैन को गिरफ्तार कराया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र में बंडा बस स्टैंड के पास स्थित देशी शराब की दुकान में पिछले कई दिनों से ओवररेट में शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें की जा रही थी। इसकी शिकायत डीएम डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र से भी की गई। मामले का संज्ञान लेकर डीएम ने एसडीएम जेपी चौहान को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार शाम को एसडीएम ने अपने अर्दली को ग्राहक बनाकर शराब की दुकान पर भेज दिया। यहां पर शराब की बिक्री पांच रुपये ओवररेट पर पाई गई। एसडीएम ने बताया कि ओवररेटिंग पकड़ी गई है। इस पर दुकान के सेल्समैन महेंद्र को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।