फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ई-टॉयलेट से बैटरी उड़ा ले गए चोर

ई-टॉयलेट से बैटरी उड़ा ले गए चोर

Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ई-टॉयलेट से बैटरी उड़ा ले गए चोर
ई-टॉयलेट से बैटरी उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन


पीलीभीत। बंद मकान और दुकानों में वारदात करने के बाद अब चोरों ने विकास की तर्ज पर शहर में नगर पालिका की ओर से बनवाए गए ई-टॉयलेट को भी निशाने पर ले लिया। यहां से चोर तीन बैटरियां उड़ा ले गए। ईओ से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

राहगीरों को शौचालय की सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर पालिका की ओर से टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास ई-टॉयलेट का निर्माण कुछ माह पूर्व ही कराया गया था। 24 नवंबर की रात चोरों ने इन ई-टॉयलेट को भी निशाना बना लिया। यहां लगाई गई तीन बैटरियां चोर समेट ले गए। इसकी कर्मचारियों से जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिकारियों ने अब कानूनी कार्रवाई कराई है। ईओ निशा मिश्रा की ओर से तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed