फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक का शव पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम

युवक का शव पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम
युवक का शव पहुंचने पर परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

खेकड़ा। खेत के डोल की विवाद को लेकर की गई फायरिंग में युवक की मौत के बाद शव घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं। मगर उनका कुछ पता नहीं चला।
बता दें कि नगर के मोहल्ला अहिरान में बिटटू उर्फ लोकेश ने अपने खेतों में गन्ना क्रशर लगाया था। इसके कांटे के लिए दीवार बनाई गई। बताया गया कि दीवार पड़ोस के परिवार के ही खेत की डोल को छू गई। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह पंचायत में मामला शांत हो गया था। बाद में दोनों पक्ष खेत में मौके पर पहुंचे। वहां फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन

मारपीट के बाद एक पक्ष के युवक और उसके कुछ साथियों ने बिटटू उर्फ लोकेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली छाती में, एक हाथ में और एक पैर में लगी। बाद में आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने गंभीर घायल बिटटू उर्फ लोकेश को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक का शव खेकड़ा पहुंचा। शव के घर पर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं मे कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कराया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये गठित टीमों ने रिश्तेदारियों मे दबिशें दीं। लेकिन आरोपी नहीं पकडे़ गए। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफतार कर लिया जायेगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी कोमल की तहरीर पर परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed