{"_id":"5a44ef624f1c1bcf6d8b69d1","slug":"151514467170-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में सगे भाई को पीटा, दंपति नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में सगे भाई को पीटा, दंपति नामजद
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का सामान तोड़ने का आरोप, भिलईया गांव खेड़ा का मामला
पीलीभीत। जमीन के पुराने विवाद में बुधवार दोपहर को भिलईया गांव खेड़ा निवासी मुकेश कुमार की उसके सगे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। घर पर रखा उसका काफी सामान तोड़ दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपी दंपति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में मुकेश कुमार ने बताया कि वह बीते तीन साल से अपने पिता सीताराम के साथ अलग रहता है। बड़े भाई प्रेमपाल के मकान में भी उसका हिस्सा है, जिसमें सामान रखा हुआ है। बुधवार दोपहर को वह अपना सामान निकालने के लिए प्रेमपाल के मकान स्थित अपने हिस्से में गया था। आरोप है कि इस पर बड़े भाई ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी प्रेमपाल व उसकी पत्नी परवीन ने मारपीट की, जिसमें उसको कई जगह चोटें आईं। घर पर रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर बीच बचाव कराया जा सका। शाम को सुनगढ़ी थाना आकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ मुहममद कासिम ने बताया कि घायल का मेडिकल कराकर आरोपी प्रेमपाल व उसकी पत्नी परवीन के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।