{"_id":"5a1707fd4f1c1b86698bd63a","slug":"151511458813-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रलबार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित आठ नामजद 40-50 अज्ञात पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रलबार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित आठ नामजद 40-50 अज्ञात पर रिपोर्ट
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी नामजदों में शामिल
वकीलों और बिजली कर्मियों में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला
वकीलों और बिजली कर्मियों में हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर समेत सात नामजद और 40 से अधिक अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे, वहीं बिजली कर्मियों ने भी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा कर खंड कार्यालय में धरना दिया।
बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर एवं नकटदाना बिजली घर पर मौजूद एसडीओ टाउन रनवीर सिंह के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद वकीलों ने बिजली घर पर धावा बोलकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में वकीलों की ओर से एसडीओ सहित कई बिजली कर्मियों पर पुलिस ने बुधवार रात ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। देर रात पुलिस ने एसडीओ रनवीर सिंह की तहरीर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर, अधिवक्ता टिक्कू के बेटे, अखिलेश कुमार, रविंद्र पाल सिंह, अश्विनी अग्निहोत्री, अमित मिश्रा और केके शुक्ला सहित 40 से ज्यादा अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिवक्ता और बिजली कर्मी हड़ताल पर
दोनों ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को वकील और बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। सुबह अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों के तीन संगठनों क्रमश: जिला संयुक्त बार, सिविल बार और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बृहस्पतिवार की हड़ताल के साथ आगामी रणनीति के लिए शुक्रवार को पुन: संयुक्त बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संतराम विश्वकर्मा, किशनलाल आलोक कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, बिजली कर्मियों से मारपीट से नाराज बिजली कर्मी खंड कार्यालय पर एकत्र हुए। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता से लेकर संविदाकर्मी तक सभी बिजली कर्मी इसमें मौजूद थे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में घटना पर निंदा प्रस्ताव कर हड़ताल की घोषणा की गई। इसके बाद बिजली कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर खंडीय कार्यालय परिसर में ही बैठक की। इसमें प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि हम विद्युत आपूर्ति बाधित करना नहीं चाहते, लेकिन भय के इस माहौल में कोई भी फाल्ट होने पर कर्मचारी उसे दुरुस्त करने फील्ड में जाने की स्थिति में नहीं हैं। बिजली कर्मियों ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। बैठक में क्षेत्रीय सचिव रणजीत चौधरी, ओमकार, अभिषेक राय, रूपलाल, शंकरलाल, दीपक जौहरी, रियाजुद्दीन सहित कई बिजली कर्मी मौजूद थे।