फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक चालक के बंद मकान से ढाई लाख की चोरी

ट्रक चालक के बंद मकान से ढाई लाख की चोरी

Tue, 04 Jul 2017 05:23 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक के बंद मकान से ढाई लाख की चोरी
मझोला (पीलीभीत)। ट्रक चालक के बंद मकान को निशाने पर चोरों ने ढाई लाख का सामान समेट लिया। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित को वारदात का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर सुरागरसी की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस को कोई खास क्लू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

मझोला के वार्ड नंबर पांच निवासी दलविंदर सिंह ट्रक चालक हैं। सोमवार सुबह उनकी पत्नी सुखविंदर कौर अपने पांच साल के बेटे सहजदीप के साथ ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गजरौला के माला गांव गई थी। दलविंदर सिंह रात को मकान को ताला लगाकर डेढ़ सौ मीटर दूर अपने ट्रक में सोने चले गए। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से की दीवार पर लगे ईंटों के ढेर के सहारे भीतर घुस आए। इसके बाद कमरों में लगे ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर साढ़े 26 हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी, सोने की चेन, दो जोड़ी पायल समेत आठ तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित ने कमरों में सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। चेक करने पर नकदी और जेवरात गायब मिला। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मझोला चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी जुटाई। इसके बाद पड़ोसियों से संपर्क कर संदिग्धों के बारे में जाना। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम की मदद लेने के बाद भी पुलिस को खासा मदद नहीं मिल सकी है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी पुलिस सुरागरसी में लगी है।
विज्ञापन

000
नेशनल हाईवे पर किराना दुकान में चोरी
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी विनोद गुप्ता की सितारगंज नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के पास किराना की दुकान है। सोमवार देर रात चोर दुकान में नकब लगाकर भीतर घुसे। इसके बाद गल्ले में रखी 10 हजार रुपये समेत 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। बता दें कि व्यापारी की दुकान में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है। जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed