{"_id":"5ce05112bdec22078a1fc70f","slug":"141558204690-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास कार की टक्कर से सड़क पार कर रही 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे बाद कार लेकर उसका चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।
बाबागंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के बिहारी चौराहा निवासी 70 वर्षीय बृजवता देवी पत्नी स्व.आंधीराम मजदूरी करने के लिए अपने बेटे जोगेंद्र व गांव के अन्य लोगों के साथ प्राइवेट बस से लुधियाना पंजाब जा रही थीं। असम हाईवे पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास एक ढाबे पर बस रूकी। बस सवार उतरकर वहां पर खाना खाने लगे। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे वृद्धा बृजवता देवी सड़क पार कर रही थी। इस बीच खुटार की ओर से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो