फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन किशोरों के नहर में डूबने की झूठी सूचना से परेशान रही पुलिस

तीन किशोरों के नहर में डूबने की झूठी सूचना से परेशान रही पुलिस

Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
तीन किशोरों के नहर में डूबने की झूठी सूचना से परेशान रही पुलिस
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर में तीन किशोरों के डूबने की झूठी सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक को जांच में सूचना फर्जी मिली तो वह लौट आए।
विज्ञापन

दियोरिया जंगल के समीप हरदोई ब्रांच नहर के टूटा पुल के समीप छह अप्रैल को बीसलपुर से पिकनिक मनाने आए दो किशोरों नहर में डूबकर मौत हो गई थी। दोनों किशोरों के शव अगले दिन एसएसबी की टीम ने बमुश्किल खोज निकाले थे। बुधवार को फिर किसी ने हरदोई ब्रांच नहर में तीन किशोरों के डूबने की सूचना पुलिस को दे दी। तीन किशोरों के डूबने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर पटरी पर बताए गए स्थान को दोनों ओर एक-एक किलोमीटर घूमकर पुलिस ने जांच की। केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में सूचना झूठी पाई गई। नहर किनारे मिले कई लोगों से घटना की जानकारी की गई, लेकिन किसी ने ऐसी घटना न होने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed