{"_id":"5c2f6416bdec22571e0f97a8","slug":"141546609686-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक और दोस्त हिरासत में लिया, पूछताछ में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक और दोस्त हिरासत में लिया, पूछताछ में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का शक
छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला
पीलीभीत। छात्र लोकेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में छानबीन में जुटी पुलिस को सर्विलांस की मदद से कई सुराग जुटाने में कामयाबी मिली है। हत्या की वजह बरेली की एक युवती से चल रहे प्रेम प्रसंग को माना जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने छात्र के एक और दोस्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। अफसर जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं।
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मायाराम शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र लोकेश एक जनवरी की शाम न्यू ईयर पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। दूसरे दिन बुधवार सुबह नगर से दो किलोमीटर दूर चौसरा गांव के खेत में उसका शव मिला था। पिता ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया। कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम खुलासे में लगी हैं। नामजद किए गए आरोपियों से पूछताछ में कोई खास तथ्य हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली तो प्रेम प्रसंग का क्लू हाथ लगा। बरेली की एक युवती का नाम भी उजागर हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने लोकेश के एक और दोस्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि कई सुराग मिल गए हैं। कुछ अन्य लोगों की भी तलाश है, इनके मिलने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।