फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मृतका छात्रा के परिजनों ने थाने में पहुंच सुरक्षा मांगी

मृतका छात्रा के परिजनों ने थाने में पहुंच सुरक्षा मांगी

Fri, 26 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृतका छात्रा के परिजनों ने थाने में पहुंच सुरक्षा मांगी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र में उन्नीस सितंबर को दस वर्षीय छात्रा की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की। पुलिस के दबाव में हत्यारोपी फांसी के फंदे पर झूल गया था। मृतका छात्रा के परिजनों ने खेकड़ा थाने में हत्यारोपी के परिजनों पर हत्यारोपी का सहयोग करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ तहरीर दी थी। मृतका छात्रा के परिजन बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचे और थाना प्रभारी एसपी सिंह से मिलकर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पुत्री के हत्यारोपी के परिजन उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें फोन कर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह डरे सहमे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने हत्यारोपी के परिजनों को थाने में बुलवाकर पूछताछ की और कहा कि यदि उन्होंने कोई भी हरकत करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed