{"_id":"5a62c60e4f1c1b6c268b5596","slug":"141516422670-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में मिला असम हाईवे से लूटा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजाबाद में मिला असम हाईवे से लूटा ट्रक
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में मिला असम हाईवे से लूटा ट्रक
क्रासर...
कोतवाल के नेतृत्व में टीम फैजाबाद रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। असम हाईवे पर पूरनपुर-खुटार के बीच 11 जनवरी की रात कार सवार बदमाशों द्वारा लूटे गए ट्रक का सुराग मिला है। उसके फैजाबाद में बरामद होने की जानकारी मिलने पर कोतवाल के नेतृत्व में एक टीम कार्रवाई को जिला फैजाबाद के लिए रवाना हुई है।
कार सवार आठ बदमाशों ने 11 जनवरी की रात घटना की थी। इसमें चालक-परिचालक को बदमाशों ने बस्ती जिले में छोड़ा था। दो जिलों के बीच तीन दिन कार्रवाई फंसी रही, बाद में एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर रिपोर्ट पूरनपुर कोतवाली में लिखी गई थी। काफी तलाश के बाद भी ट्रक और बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका था। उधर, बदमाश ट्रक लेकर फैजाबाद की एक फैक्ट्री में कागज की बिक्री करने पहुंचे। एसपी के जरिए पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किए जाने के चलते फैजाबाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। दो युवक भी मौके से पकड़े गए है। फैजाबाद पुलिस से सूचना मिलने के बाद टीम शुक्रवार को रवाना हुई है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ट्रक का नंबर और लूट की जानकारी देकर पहले ही हर जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। इसी के चलते ट्रक फैजाबाद से मिला है, दो आरोपी भी धरे गए हैं। पूरनपुर पुलिस को जानकारी के लिए भेजा गया है।