फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो सुपर जोन, पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटी सुरक्षा

दो सुपर जोन, पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटी सुरक्षा

Fri, 29 Dec 2017 06:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
दो  सुपर जोन, पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटी सुरक्षा
meeting - फोटो : amar ujala
कल निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, सुरक्षा बंदोबस्त सख्त
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अफसर संयुक्त रूप से संभालेंगे कमांड, पीएसी भी लगाई


पीलीभीत। 31 दिसंबर की सुबह हशमत नगर से जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। जिसको सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें जनपद के अलावा शाहजहांपुर और बदायूं से भी पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। जुलूस के रास्तों पर भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती रहेगी। डीएम-एसपी सुरक्षा बंदोबस्त की कमांड संभालेंगे।
किसी तरह का कोई विवाद या फिर नई परंपरा न डाली जा सके, इसके लिए सुरक्षा बंदोबस्त को दो सुपर जोन, पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें एक पुलिस और एक प्रशासनिक अफसर को प्रभारी बनाया गया है। दो फायर टेंडर मोहल्ला मदीनाशाह और पंजाबियान में रहेंगे। इसके अलावा दो टीयर गैस स्क्वायड होंगे। जुलूस की सुरक्षा में आठ सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 63 दरोगा, 73 हेड कांस्टेबल, 225 सिपाही और पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त मेें भी पुलिस बल कोतवाली में रहेगा। खुराफात की आशंका पर पुलिस बल को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संभ्रांत नागरिकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बनाए गए नौ बैरियर
तय रूट से हटकर जुलूस दूसरे रास्तों पर न निकाला जा सके, इसके लिए नौ बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें वाटर वर्क्स, शरीफ खां चौराहा, शाहजी मियां मजार, छोटी मार्केट, लाल रोड, धुनों वाला चौराहा पर बैरियर लगाया जाएगा। इसके अलावा ड्रमंडगंज चौराहा, वाटर वर्क्स, मद्दे की पुलिया, बुंदा की डेयरी, जुलूस के आगे और पीछे डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभ्रांत लोगों संग की गई बैठक
जुलूस-ए-गौसिया को लेकर शुक्रवार दोपहर तीन बजे कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल एसके सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम ने संभ्रांत लोगों संग जुलूस को सकुशल निपटाने की अपील की और जिम्मेदारी दी गई। यह अपील की गई कि अगर कोई विवाद की स्थिति पैदा करता है, तो सूचना तत्काल अधिकारियों को दी जाए। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जुलूूस-ए-गौसिया को परंपरागत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा रणनीति बनाई जा चुकी है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट बता दिए गए हैं। अगर कोई खुराफात करने की कोशिश करेगा, तो सख्त कार्रवाई होगी।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed