{"_id":"59de5b734f1c1b86698b548b","slug":"141507744627-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
पीलीभीत
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा।वार्ड नंबर चार निवासी 22 वर्षीय सत्यवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। हालांकि अभी साफ नहीं हो सका है कि महिला फंदे पर कैसे झूली। इस बारे में कोई आरोप और तहरीर भी पुलिस को नहीं मिली है। ससुराल वाले भी कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर चार निवासी गोपाल भोजपाल साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। बुधवार को गोपाल की पत्नी सत्यवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने कमरे में दुपट्टे के बने फंदे से कमरे में लटका मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर एसएचओ राजेश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद सीओ प्रवीण मलिक भी घटनास्थल पहुंच गए और मौजूद परिवार वालों व ग्रामीणों से जानकारी की। पति गोपाल ने बताया कि वह शाम को दुकान से घर आया तो खिड़की से झांकने पर उसने विवाहिता को फंदे पर लटका देखा। भीतर आने पर जब उसने घर पर मौजूद मां और बहन से पत्नी के बारे में पूछा, तो विवाहिता के कमरे में होने का पता लगा, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। एसएचओ राजेश मौर्य ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को भी बुला लिया गया है। उनसे बातचीत की जा रही है। अभी कोई आरोप या फिर तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी।