{"_id":"597b39394f1c1b313d8b4899","slug":"141501247801-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 की दबिश के दौरान युवक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 की दबिश के दौरान युवक घायल, हालत गंभीर
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर देवहा पुल के पास नशे में धुत दो युवकों के बांका लेकर मारपीट करने की सूचना पर यूपी 100 पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसको पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने दबिश देने आई टीम पर धारदार हथियार से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जबकि पुलिस दबिश के बाद भागते वक्त खेत पर की गई तार फेंसिंग में फंसने से घायल होने की बात कहती रही। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉलर ने सूचना दी कि बरेली हाईवे पर देवहा पुल के पास नशे की हालत में झगड़ रहे दो युवक हाथ में बांका लेकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। इस पर यूपी 100 की पीआरवी संख्या 2054 ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर मौजूद जहानाबाद के सुंदरपुर निवासी आसिफ (32) पुत्र रिफाकत हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी के गांव का हासिम पुत्र नन्हेशाह भी मौके पर मिला। घायल को यूपी 100 ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलने पर घायल के परिवारीजन व ग्रामीण जिला अस्पताल आ गए। उनका आरोप था कि दबिश के दौरान यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने आरिफ से मारपीट की और बांका मारकर घायल कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी दबिश के दौरान पुलिस से बचने को भागते वक्त पुल के नीचे खेत के चारों लगे कटीले तारों की फेंसिंग में फंसने के बाद आसिफ के घायल होने की बातज कहती रही। गुस्साए ग्रामीणों ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एनसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। क्यूआरटी टीम को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को बुला लिया गया। सीओ ने दोनों पक्षों को सुनकर जानकारी जुटाई और ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
000
हाईवे पर मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी संख्या 2054 मौके पर गई थी। इस दौरान आसिफ नाम का युवक घायल हो गया। जिसके तार फेंसिंग में फंसकर घायल होने की बात पता लगी है। परिवार वाले पुलिस की पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ेपक्षों से जानकारी की गई है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
---------
वैभव