फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग

पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग

Mon, 06 May 2019 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग
बरखेड़ा (पीलीभीत)। सिंचाई के लिए चलाए गए पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से किसान के छप्पर में आग लग गई। इसके बाद मकान का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू किया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व और दमकल टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हादसे के चलते गांव में खलबली मचा रहा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी किसान नत्थूलाल का मकान खेत के बीच बना है। बाहर की तरफ दो छप्पर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे गन्ने की सिंचाई करने के लिए पंपिंग सेट चलाया गया था। इससे निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और मकान के एक हिस्से तक पहुंच गई। आग की लपटें उठने पर शोर मच गया। काफी ग्रामीण जमा हो गए। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया, लेकिन तब तक छप्पर और मकान में रखा अनाज, दो हजार रुपये, थ्रेसर के पहिए, कपड़े समेत 80 हजार का सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed