फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Fri, 26 Apr 2019 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट
पीलीभीत। ईट भट्टे की जगह पर गड्ढे में भरे बरसाती पानी में नहाते वक्त डूबकर चार बच्चों की मौत के मामले में आठ माह बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। हादसे के पीछे वजह क्या रही? किस तरह से कार्रवाई की गई और अफसरों की जांच में क्या तथ्य निकलकर सामने आए? इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

हादसा सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव में 15 अगस्त 2018 की दोपहर को हुआ था। गांव स्थित एक भट्ठे की जमीन पर मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में नहाने गए थे। इस दौरान चार बच्चे 12 वर्षीय मनोज पुत्र टीकाराम, अजय पुत्र केदारनाथ, 10 वर्षीय जीतू पुत्र पुत्तूलाल और आठ वर्षीय प्रदीप पुत्र घनश्याम की डूबने से मौत हो गई थी। बच्चों के काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने तलाशा, तो एक-एक कर चारों के शव मिले थे। एक साथ चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया था। परिवार वालों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि तत्कालीन एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया था। जिसके बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। अब आठ माह बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस पूरे मामले में जिले के अफसरों को पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब की है। पत्र मिलने के बाद अब पुलिस और प्रशासनिक अफसर रिपोर्ट तैयार कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों की मौत के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इसमें मानवाधिकार आयोग से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसका पत्र प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मिला है। इस पर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed