{"_id":"5bc633e7bdec2269aa2a0e39","slug":"131539716071-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले यूपी 100 ने बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दिया खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले यूपी 100 ने बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दिया खेल
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले यूपी 100 ने बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दिया खेल
बीसलपुर। गश्त पर निकली यूपी 100 पुलिस के चौपहिया वाहन ने मंगलवार शाम पीलीभीत से काम निपटाकर वापस घर जा रहे बिलसंडा के मोहल्ला हाथीखाना निवासी बाइक सवार अतुल मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद खुद फजीहत से बचने के लिए कार सवार पुलिसकर्मियों ने खेल कर दिया। पीछे से आ रही एक मैटाडोर को रोक उसके चालक को आरोपी बताते हुए कोतवाली भेज दिया। जबकि घायल पुलिस की गाड़ी से टक्कर होने की बात कह रहा था। यह देख आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस की करतूत का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल माधो सिंह विष्ट मौके पर पहुंचे और बातचीत कर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। घायल के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।