फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर पहुंचाने के बहाने लाए और बधंक बना कराया धर्म परिवर्तन

घर पहुंचाने के बहाने लाए और बधंक बना कराया धर्म परिवर्तन

Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
घर पहुंचाने के बहाने लाए और बधंक बना कराया धर्म परिवर्तन
04 पीबीटीपी 43
विज्ञापन


घर पहुंचाने के बहाने लाए और बंधक बना कराया धर्म परिवर्तन
जहानाबाद के ट्रक चालक पर पंजाब के युवक ने लगाया आरोप
सात साल से बंधक बनाना बताया, पुलिस नामजद रिपोर्ट लिखकर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/पीलीभीत। भटककर दिल्ली के बजाय नोएडा पहुंचे पंजाब के युवक को घर पहुंचाने के बहाने जहानाबाद का एक ट्रक चालक अपने घर ले आया। आरोप है कि यहां सात साल तक उसको बंधक बनाकर रखा। धमकाकर बतौर हेल्पर मजदूरी कराई और उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ (पंजाब) के थाना सेक्टर 12 क्षेत्र के खुड्डा लहोरा गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दादा-दादी दिल्ली में रहते हैं। सात साल पहले जब वह 13 साल का था, दादा-दादी के घर दिल्ली जाने के लिए निकला था। भटककर नोएडा पहुंच गया। उसकी मुलाकात एक शिकंजी बेचने वाले से हुई। उसने तीन दिन उसको अपने पास रखा। यहीं उसकी मुलाकात ट्रक चालक जहानाबाद के सिकलापुर गांव निवासी आकिल खां से हुई। आकिल उसको घर पहुंचाने की बात कहकर अपने घर ले आया। आरोप है कि यहां आकिल खां ने उसको बंधक बना लिया। इसके बाद उसके धर्म को लेकर अनर्गल बातें कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। दो साल पहले उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन मुस्लिम धर्म स्वीकार कराया। प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने का भी आरोप लगाया। सात साल बंधक बनाए रखने के दौरान आरोपी आकिल खां ने उससे मजदूरी भी कराई। इसका एक भी रुपया नहीं दिया गया। पीड़ित के दो मोबाइल भी छीन लिए। दो सितंबर की रात वह मौका पाकर घर से निकल गया और गांव के लोगों को अपने साथ हुई घटना बताई। धर्म परिवर्तन जैसे संगीन आरोप लगाने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई। जहां उसने सोमवार शाम को आकिल खां के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

0000
हमने बेटे की तरह पाला
आरोपी आकिल खां की पत्नी रखसाना ने सफाई दी कि करीब पंद्रह साल पहले जब अनिल उनके पति को लावारिस मिला तो बहुत छोटा था। उन्होंने अपने बच्चों की तरह ही उसका पालन पोषण किया। अपने ही बच्चों के साथ उन्होंने उसका भी खतना (अंगभंग) कराया था। अब कुछ लोगों ने उसे भड़काकर यह आरोप लगवाए हैं। वह लोग उसे अभी भी अपने बेटे जैसा ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तहरीर के आधार पर मामले की जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। फिलहाल मामलेे को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed