Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man slits his wife s throat with a knife after she returned to her in laws house after a year

यूपी: पत्नी एक साल बाद आई थी ससुराल, पति ने कमरे में बंदकर महिला पर ढहाया ऐसा जुल्म, अस्पताल में महिला भर्ती

Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM IST
सार

वारदात वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना गांव में शुक्रवार शाम की है। पीड़ित महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। महिला पति की हरकतों से तंग आकर मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
Man slits his wife s throat with a knife after she returned to her in laws house after a year
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं जिले के वजीरगंज में लिखा-पढ़ी में समझौता होने के बाद एक साल बाद शुक्रवार शाम गांव उरैना में ससुराल लौटकर आई महिला शिवानी का गला उसके पति विजय ने चाकू से रेत दिया। महिला के गर्दन पर चाकू से गहरे जख्म होने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को सीएचसी वजीरगंज पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं आरोपी पति ने वजीरगंज थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएचसी वजीरगंज में घायल अवस्था में चंदौसी निवासी शिवानी ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी विजय के साथ हुई। शिवानी ने आरोप लगाया कि विजय शराब पीने का आदी है, वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके और पति विजय के बीच दहेज के उत्पीड़न का केस कोर्ट में विचाराधीन है। वह एक साल से अपने मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी ने बताया कि शुक्रवार को ही दोनों परिवार की बीच समझौता लिखा-पढ़ी से हुआ। इसके बाद वह पति के साथ ससुराल आने को तैयार हुई। दोपहर बाद वह उरैना गांव अपनी ससुराल आई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पति ने केस करने के नाम पर कहासुनी करनी शुरू कर दी, इसके बाद में पति विजय ने कमरा बंद कर उसकी पिटाई की और चाकू से गला रेत दिया। 

विज्ञापन

शिवानी ने बताया कि पति ने गले पर चाकू से दो-तीन बार किये। इसके बाद पति भाग गया। इस घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पड़ोस के रहने वाले इकबाल चीखने की आवाज सुनकर घर आए और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। विजय चार भाइयों में सबसे बड़ा है। 

विजय के पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया और इसी में पति ने पत्नी के गर्दन पर चाकू मार दिया। घायल महिला का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed