फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मंदसौर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च

मंदसौर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च

Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंदसौर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च
खेकड़ा (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ युवाओं ने मंदसौर में नाबालिग के साथ रेप की वारदात के विरोध में नगर में कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा ने कहा कि मंदसौर में नाबालिग के साथ बर्बरता की गई। आरोपी को त्वरित फांसी की सजा दी जाए। देश भर में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए विशेष कानून संसद मे पारित कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें। अपराधी मानसिकता वाले व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की विनम्रता नहीं दिखानी चाहिए। एकजुट होकर ऐसे लोगों का विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदसौर की यह घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों को भी तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। एबीवीपी के जिला सहसंयोजक ने पीड़ित के परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की और दोषी को फांसी देने की मांग उठाई। इस दौरान अश्वनी प्रभाकर, दीपक यादव, अमित झा, अनूप धामा, प्रिंस, हर्ष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed