{"_id":"5af86bd34f1c1be6408b5058","slug":"131526229971-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के रिश्तेदारों पर गवाहों को धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के रिश्तेदारों पर गवाहों को धमकाने का आरोप
Updated Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के रिश्तेदारों पर गवाहों को धमकाने का आरोप
पुलिस ने दर्ज की दो नामजद, चार अज्ञात पर रिपोर्ट
साल 2014 में परिजनों ने प्रेम विवाह से नाराज होकर कर दी थी तबस्सुम की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बहुचर्चित तबस्सुम हत्याकांड के गवाहों को घर में घुसकर धमकाने के आरोप में जहानाबाद पुलिस ने रविवार को कानूनी कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गौनेरी डांग के निवासी हरप्रसाद पुत्र रामचरनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2014 में उसके भाई जयप्रकाश ने चिड़ियादाह गांव निवासी तबस्सुम से प्रेम विवाह किया था। 20 मई 2014 को प्रेम विवाह से नाराज होकर तबस्सुम के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी जेल में बंद हैं। आरोप है कि आठ मई को साढ़े 11 बजे आरोपियों के परिवार के चिड़ियादाह गांव निवासी मल्लू, ईशाक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। इसके बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर धमकाना शुरू कर किया। मुकदमे में गवाही को लेकर धमकी दी गई। इस दौरान डरकर छत की ओर भागी परिवार की एक महिला गिरकर घायल हो गई। अपनी व परिजनों की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी मल्लू, ईशाक व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।