{"_id":"59abf10d4f1c1b12278b4f7c","slug":"131504440589-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 33 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 33 हजार
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। एक बार फिर दिनदहाड़े दस्तक देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। पशु बेचकर घर लौट रहे किसान से तमंचे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 33 हजार रुपये लूट लिए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुरागरसी शुरू कर दी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलैंदा गौटिया निवासी रामबहादुर खेती करते है। रविवार सुबह वह बिलसंडा के कैंचुआ गांव में पशु बाजार में आए थे। उनके साथ ग्यारह वर्षीय ध्योता विवेक भी था। दोपहर करीब दो बजे 33 हजार रुपये में भैंस बेचने के बाद दोनों पैदल घर जाने के लिए निकले। मानपुर गांव के पास दुकलिया रोड पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। तमंचे के बल पर धमकाते हुए किसान के पास रखी 33 हजार रुपये लूट लिये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ प्रवीण कुमार, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला, यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित से घटना की जानकारी कर मौका मुआयना किया। चेकिंग के आदेश कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन नतीजा पूर्व की भांति ढाक के तीन पात रहा। इसके बाद पुलिस पीड़ित को लेकर थाने आई, जहां उससे घटना की तहरीर लेकर कार्रवाई कराई जा रही है। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की सुरागरसी में पुलिस लगी हुई है।