फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहीं थम रही दहशत, कट गईं पांच और चोटी

नहीं थम रही दहशत, कट गईं पांच और चोटी

Mon, 07 Aug 2017 05:43 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रही दहशत, कट गईं पांच और चोटी
पीलीभीत। जनपद में शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला नहीं थम सका है। तीसरे दिन भी आठ स्थानों से चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे अफवाह करार दे रहे हैं लेकिन गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है।
विज्ञापन

पहली वारदात बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुड़िया हुलास गांव से सामने आई। गांव निवासी सुभाष चंद्र की 55 वर्षीय पत्नी सत्यवती रविवार रात अपनी नातिन दस वर्षीय दीपा के साथ आंगन में एक चारपाई पर सो रही थी। पड़ोस में दूसरी चारपाई पर बेटी पप्पी देवी और ध्योती डाली लेटे हुए थे। सुबह चार बजे महिला की चीख सुनकर परिवारीजन जागे। पास जाकर चेक किया तो उसकी चोटी कटी मिली। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां तीन घंटे के बाद हालत में सुधार होने पर परिवारीजन उसे घर ले गए। बिलसंडा क्षेत्र के हेमपुर गांव में किसान राजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी संध्या देवी परिवारीजनों संग घर पर सो रहीं थी। सुबह पांच बजे सोकर उठी। इस बीच उनकी नजर चोटी पर गई। उनकी चोटी का एक हिस्सा कटा हुआ जमीन पर पड़ा मिला। जिसको देख महिला गश खाकर गिर गई। शोर सुनकर मौके पर परिवारीजन व ग्रामीण जमा हो गए। जिसके बाद चोटी काटे जाने का पता लगने पर दहशत फैल गई। न्यूरिया के टंडोला गांव में एक बच्ची की चोटी कट गई। यहां के निवासी मुकेश कुमार की तीन साल साल की बेटी पल्लवी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में परिवारीजनों संग सो रही थी। देर रात बेटी की चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए। इस पर देखा तो बेटी की चोटी कटी मिली, लेकिन आसपास कोई नहीं मिला। उधर शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारूख से भी घटना सामने आई। यहां की निवासी 40 वर्षीय मलका बेगम पत्नी हसीन मियां रविवार रात अपनी बेटी निशा और जूबी के साथ सो रही थीं। सुबह जागने पर उनको अपनी चोटी कटने का पता लगा। पांचवीं घटना अमरिया के बांसखेड़ा गांव से सामने आई। गांव निवासी शरीफ अहमद की 17 वर्षीय बेटी गुलफशां सोमवार सुबह 11 बजे खाना बना रही थी। परिवार के अन्य लोग भी घर पर मौजूद थे। इस बीच किशोरी को अपने बाल खिंचने का अहसास हुआ। उसकी चीख निकलने पर परिवारीजन दौड़कर भीतर पहुंचे। जहां गुलफशां की चोटी कटी मिली। लगातार घटनाएं सामने आने से महिलाओं में डर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बीसलपुर। सोमवार शाम तक तीन अन्य स्थानों से भी चोटी काटे जाने के मामले सामने आए हैं। गांव अहिरपुरा निवासी रामदास भारती ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री दीपमाला रविवार रात बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। घर के अन्य सदस्य छत पर सोए हुए थे। रात 11 बजे किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। यहां देखा तो दीपमाला की चोटी जमीन पर कटी पड़ी थी। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। उधर गांव खनंका निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी मां बलविंदर कौर रविवार दोपहर बरामदे में सो रही थी, तभी उनकी चोटी कट गई। इसके बाद उन्होंने अपनी कटी चोटी को जला दिया। इसके अलावा बिलसंडा के भितिया गांव में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने आई विवाहिता की चोटी कट गई। शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी 40 वर्षीय अनारकली पत्नी रामसिंह रक्षाबंधन पर अपने भाई भितिया निवासी रामनिवास के घर आई थी। सोमवार दोपहर को वह अपनी मां रामसूरतदेवी के साथ सो रही थी। इस बीच उसकी चोटी अचानक कट गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed