फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   होली नजदीक आते ही बढ़ गया अवैध शराब का कारोबार

होली नजदीक आते ही बढ़ गया अवैध शराब का कारोबार

Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
होली नजदीक आते ही बढ़ गया अवैध शराब का कारोबार
पूरनपुर। होली नजदीक आते ही अवैध शराब का धंधा तेजी से बढ़ने लगा है। शराब माफिया की भट्ठियां धधकने लगी हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बरेली से आई आबकारी टीम ने बुधवार को गढ़वाखेड़ा क्षेत्र में देशी शराब की दुकान पर छापा मारकर जहरीले केमिकल से बनाई गई शराब की बिक्री का मामला पकड़ा था।
विज्ञापन

शारदा नदी के कुछ किनारे गांव के अलावा क्षेत्र के गांव सिरसा, महादिया, चाटफिरोजपर, खमरिया पट्टी, धर्मापुर, दुधियाखुर्द, भगवंतापुर, पताबोझी, घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर सहित आधा दर्जन गांव, सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज, मुरादपुर, सुल्तानपुर गौटिया, पजाबा, सोंधा, मढ़ाखुर्द, श्रीनगर, पटिहन, पिपरा, महादेव आदि गांव में अवैध शराब का धंधा जमकर फल फूल रहा है। होली नजदीक आते ही शराब माफियाओं की भट्टियां धधकने लगी हैं, ताकि पर्व आते ही मोटी आमदनी की जा सके। ऐसा ही एक मामला बुधवार को बरेली से आई आबकारी टीम ने देसी शराब की दुकान में अवैध शराब बिक्री होते पकड़ी थी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने आबकारी दल के आबकारी निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव की ओर से मौके से गिरफ्तार किए गए निहाल जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, मानव जीवन के साथ खिलवाड़, आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह ने बताया कि देसी शराब की दुकान मेें अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में दुकान से जहरीली केमिकल से बनाई गई शराब की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों से भी बिक्री को आती है शराब
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की सीमा से सटे लखीमपुर खीरी के गांव कांप कट्टैया, शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मैनिया में अवैध शराब का धंधा चलता है। इन गांव के माफिया क्षेत्र के शराब माफिया के संपर्क में है। पड़ोसी जिलों के गांव से रात को बाइकों से शराब की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed