{"_id":"6aecf131df0dfb5ad60f40c2","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-1057599-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्जी वेबसाइट से भर्ती के तार कश्मीर और लद्दाख तक जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्जी वेबसाइट से भर्ती के तार कश्मीर और लद्दाख तक जुड़े
विज्ञापन
- केंद्र के डीओपीटी के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर ग्रुप सी पदों पर भर्ती का दिया था झांसा
- पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी, अन्य राज्यों में केंद्रों का लगाया जा रहा पता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह ने अपने तार कश्मीर और लद्दाख तक फैला रखे थे। गिरोह ने इन दोनों क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और शुक्रवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रस्तावित थी। अब पुलिस कश्मीर और लद्दाख में बनाए गए परीक्षा केंद्रों और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
जांच का मुख्य केंद्र जम्मू के सतवारी में परीक्षा केंद्र के संचालक को आया वह ईमेल है, जिसके जरिए केंद्र को बुक किया गया और परीक्षा के निर्देश दिए गए। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि ईमेल किस आईपी एड्रेस और आईडी से भेजा गया तथा इसके पीछे किन मुख्य साजिशकर्ताओं का हाथ है।
पुलिस पड़ताल कर रही है कि देश के अन्य किन-किन राज्यों में इस गिरोह ने परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। कितने युवाओं को परीक्षा के लिए बुलाया गया। कितने युवाओं से ठगी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे सिंडिकेट को बेनकाब कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में छापेमारी के वक्त चल रही थी परीक्षा
मामले का खुलासा जम्मू में बुधवार को हुआ था। सतवारी पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीबाग स्थित एक निजी परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध भर्ती परीक्षा चल रही है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही ऑनलाइन परीक्षा को रुकवाया। उस समय केंद्र पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 30 से 35 अभ्यर्थी ग्रुप-सी के पदों के लिए परीक्षा दे रहे थे।
-जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डीओपीटी से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर बाकायदा भर्ती विज्ञापन जारी किया था और प्रति अभ्यर्थी 275 रुपये परीक्षा शुल्क भी वसूला था।