Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body found in Dihwa Buzurg village, Pipiganj, on Thursday morning

Gorakhpur News: खुले नाले में गिरकर मजदूर की मौत, रातभर पड़ा रहा शव

Fri, 06 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Body found in Dihwa Buzurg village, Pipiganj, on Thursday morning
- पीपीगंज के डिहवा बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार सुबह मिली लाश
विज्ञापन

- मजदूरी कर घर लौटते समय बुधवार शाम हुआ हादसा

- डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले पर केवल 200 मीटर ही पड़ा है स्लैब


भगवानपुर/भरोहिया। बारापाटी ग्रामसभा के डिहवा बुजुर्ग गांव में खुले नाले में गिरने से मजदूर श्यामदेव चौहान की मौत हो गई। बुधवार शाम मजदूरी कर घर लौटते समय वह नाले में गिर गए थे। अंधेरा होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई और पूरी रात शव नाले में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डिहवा बुजुर्ग निवासी श्यामदेव चौहान (32) बुधवार शाम करीब सात बजे मजदूरी करके घर लौट रहे थे। गांव के सामने बने नाले के पास अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह उसमें गिर गए। अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। श्यामदेव के परिवार में पत्नी और बच्चे नहीं हैं। उनके परिवार में केवल भाई और भतीजे हैं। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हादसे के लिए नाला निर्माण में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जिला पंचायत की ओर से प्रदीप राय के घर से गोबरहिया नाले तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया है। निर्माण के दौरान पूरे नाले को स्लैब डालकर ढकने की योजना थी, लेकिन महज 200 मीटर हिस्से पर ही स्लैब लगाया गया। बाकी नाला खुला छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे नाले को ढक दिया गया होता तो संभव है कि यह हादसा नहीं होता। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed