{"_id":"6aecf27e80b3068e560a83d2","slug":"swindled-34-million-rupees-by-executing-a-fraudulent-sale-deed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1509777-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी बैनामा कराकर 34 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी बैनामा कराकर 34 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गुलरिहा। गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर असली जमीन मालिक की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिये 40 डिसमिल जमीन का बैनामा करा दिया। इसके एवज में शाहपुर की एक महिला से 34 लाख रुपये भी ले लिए।
दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान असली काश्तकार की आपत्ति पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र निषाद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शाहपुर क्षेत्र के रेल विहार फेज-2 निवासी बबिता सिंह ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें जमीन खरीदनी थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात गुलरिहा थाना क्षेत्र के बखरैती निवासी हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र निषाद से हुई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद ࡠ