फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोर्ट के आदेश पर हत्या और लूट की रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश पर हत्या और लूट की रिपोर्ट

Thu, 21 Feb 2019 06:14 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर हत्या और लूट की रिपोर्ट
पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने राजीव कॉलोनी निवासी नन्हीं देवी की ओर से पति मुकेश, भाभी सरोज, विमला देवी, कमल राठौर और ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या, लूट, साक्ष्य छिपाने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज की गई रिपोर्ट में नन्हीं देवी ने बताया कि वह मूल रूप से भमौरा (बरेली) के मिलक मझारा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी दस साल पहले राजीव कॉलोनी निवासी मुकेश राठौर से हुई थी। इससे उसको चार बच्चे हैं। पिछले काफी समय से उसका भाई ओमवीर अपनी पत्नी सरोज के साथ आकर उसकी ससुराल में रहने लगा था। आरोप है कि इस दौरान सरोज का उसके पति मुकेश से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं मानें। 21 सितंबर 2018 को पति मुकेश और भाभी सरोज ने प्रेम प्रसंग के चलते उसके भाई ओमवीर की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद अन्य आरोपियों की मदद से बिना पोस्टमार्टम कराए ओमवीर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आठ नवंबर को पीड़िता का पति मुकेश सरोज के साथ चला गया। एक लाख रुपये भी लूट ले गए। थाना पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई। जिसके बाद अब कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएसआई सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य निकलकर सामने आते हैं, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed